योग से सिर्फ सोच ही नहीं  जीवन बदल जाएगा : सत्तू सिंह भाटी



सोजत। योग से सिर्फ सोच ही नहीं  जीवन बदल जाएगा। योग सिर्फ एक शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह जीवन जीने का एक पूरा तरीका है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच तालमेल के लिए जाना जाता है। उक्त उद्गार योग विशेषज्ञ शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी ने योग दिवस पर चर्चा के दौरान व्यक्त किए उन्होंने कहा कि रोजाना अभ्यास से हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ती है। तनाव और चिंता कम होती है, एकाग्रता में सुधार होता है और हम सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन से भर जाते हैं। इसलिए अपनी सोच और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए रोजाना योग अपनाएं। यह हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने में मदद करता है। आइए, इस योग दिवस पर हम सब योग को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाने और अपने विचारों व कार्यों में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लें ताकि अपनी सोच व जीवन को स्वस्थ बना सकें।

error: Content is protected !!