सोजत। वार्ड संख्या-18 में SIR कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले BLO व सहायकों का हुआ सम्मान।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। वार्ड नम्बर 18 व भाग संख्या 134 में SIR कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर पार्षद मोहम्मद शहजाद सिलावट और भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री पप्पसा सिलावट द्वारा BLO नरपत राज तथा BLO सहायक रूख्सार बानो और नाजमा अथहर बानो का सम्मान किया गया।

आयोजित सम्मान समारोह में पप्पसा सिलावट ने BLO नरपत राज को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। वहीं BLO सहायिकाओं रूख्सार बानो और नाजमा अथहर बानो का वार्ड की महिलाओं द्वारा माला व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

पार्षद मोहम्मद शहजाद सिलावट और पप्पसा सिलावट ने बताया कि SIR कार्यक्रम के तहत BLO टीम ने वार्ड में घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए तथा भरवाने में वार्डवासियों की पूरी मदद की। उनके इस समर्पित कार्य की सराहना करते हुए वार्डवासियों ने शनिवार सुबह उनका स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

स्वागत कार्यक्रम में पप्पसा सिलावट, नासिर सिलावट, मोहम्मद मंसूर सिलावट, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मीडिया प्रभारी एस. मोहम्मद सिलावट, राजेन्द्र पंवार, नन्दकिशोर राठौड़, रामप्यारी देवी जांगिड़, उर्मिला देवी सुथार, अमराराम सोलंकी, अब्दुल गनी ताजक, पुरुषोत्तम पारिख, प्रदीप लखारा, तुलसीराम सैन, लोकेश सोलंकी, सुशीला देवी, इमरान टांक, फिरोज सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद।

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत नगरपालिका में भाजपा का परचम: कीर्ति तंवर बनीं चेयरमैन,
भाजपा की कीर्ति तंवर ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस के बालमुकुंद को 9 और निर्दलीय ऐश्वर्या सांखला को मिले 6 वोट


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!