सोजत नगर पालिका के 40 वार्डों के लिए भाजपा में उमड़ा उत्साह

राकेश भटनागर

सोजत। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में महेश्वरियों की बगीची में सोजत नगर पालिका के 40 वार्डों से पार्षद पद के दावेदारों के आवेदन एवं वार्ड संबंधी जानकारी भाजपा नेतृत्व द्वारा ली गई। इस दौरान पार्षद पद के दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के बीच पहुंचकर भाजपा नेतृत्व के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में सोजत नगर पालिका चुनाव प्रभारी अर्जुन राम जी पुरोहित, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण जी दवे, सोजत विधायक श्रीमती शोभा जी चौहान, जिला महामंत्री नारायण कुमावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल औझा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर, सोजत मंडल अध्यक्ष कीर्ति तंवर, जुगल किशोर निकुम, श्याम लाल गहलोत, राकेश पवार एवं जिला उपाध्यक्ष नरपत सोलंकी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के करीब 200 आवेदकों ने पार्षद पद के लिए अपने आवेदन प्रस्तुत किए। बड़ी संख्या में दावेदारों के पहुंचने और कार्यकर्ताओं में दिखाई दिए उत्साह से भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर खासा जोश नजर आया। दावेदारों ने अपने-अपने वार्ड में पार्टी के लिए किए गए कार्यों एवं जनसंपर्क के आधार पर अपनी दावेदारी नेतृत्व के समक्ष रखी।

इस अवसर पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी व्यवस्थाओं में भरपूर सहयोग करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री हीरालाल कांठेर, जितेंद्र व्यास, नरपत सिंह सोड़ा, महेंद्र टॉक, दीपक पवार, राकेश भटनागर, महेश सोनी, नवनीत राय, रुचिर, राजेंद्र शर्मा, राकेश खींची, पपसा सिलावट ,नारायण लाल, नरपत राव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा के समक्ष बड़ी संख्या में आवेदन आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने तथा सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत नगरपालिका में भाजपा का परचम: कीर्ति तंवर बनीं चेयरमैन,
भाजपा की कीर्ति तंवर ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस के बालमुकुंद को 9 और निर्दलीय ऐश्वर्या सांखला को मिले 6 वोट


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!