सोजत नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा मंडल पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

राकेश भटनागर

सोजत। सोजत नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा मंडल पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रवक्ता राजेश तंवर एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कीर्ति चौहान ने की।

बैठक में राजेश तंवर ने पदाधिकारियों को नगर निकाय चुनाव में मजबूती के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की जीत के लिए सभी पदाधिकारी पूरी लगन, मेहनत और एकजुटता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा भाजपा के पक्ष में बेहतर वातावरण बनाने का आह्वान किया।

वहीं भाजपा मंडल महामंत्री हीरालाल काठेर एवं तरुण सोलंकी ने पदाधिकारियों को नगर निकाय चुनाव को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी तथा सभी से अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का आग्रह किया।

बैठक में जितेंद्र व्यास, दीपक पवार, महेंद्र, महेश सोनी, राकेश भटनागर, राकेश खींची, रामगोपाल, योगेश जोशी, राकेश देवड़ा, श्याम सिंह चौहान, विकास, गोपी किशन, प्रशांत टांक , नारायण लाल ,सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत नगरपालिका में भाजपा का परचम: कीर्ति तंवर बनीं चेयरमैन,
भाजपा की कीर्ति तंवर ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस के बालमुकुंद को 9 और निर्दलीय ऐश्वर्या सांखला को मिले 6 वोट


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!