अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को ‘राष्ट्र रत्न’ बनाने की मांग: सोजत से प्रधानमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षाविदों और महिलाओं ने पोस्टकार्ड भेजकर सोजत क्षेत्र में चल रहे चार सूत्री अभियान के समर्थन में अपनी मांगें रखीं। अभियान के तहत 27 फरवरी 2026 को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि पर उन्हें ‘राष्ट्र रत्न’ की उपाधि से सम्मानित करने की मांग की गई है।
इसके साथ ही आजाद की जीवनी को केंद्र व सभी राज्यों के पाठ्यक्रम में शामिल करने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना स्थलों के पास ‘चंद्रशेखर आजाद ब्लड बैंक’ स्थापित करने तथा देश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और ग्राम पंचायत स्तर पर ‘चंद्रशेखर आजाद जिम एवं व्यायामशाला’ खोलने की मांग भी पोस्टकार्ड के माध्यम से उठाई गई।

पोस्टकार्ड अभियान में विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, सोजत के प्रधानाचार्य दिनेश सोलंकी, पूर्व खेल अधिकारी सत्तूसिंह भाटी, कवि-साहित्यकार नवनीत राय ‘रुचिर’, अशोक फौजी, अब्दुल समद राही, जवरीलाल बौराणा, दुर्गेश व्यास, गजेंद्र सिंह परमार, शाहबाज खान, नरेंद्र मारु, पूनम भटनागर, पारस जांगिड़, विद्या भार्गव, विजयलक्ष्मी दवे, किरण व्यास, आशा माली, पूरण देवासी, मानसी राठौड़, अंकित पवार, ऋषिका भाटी, प्रियंका, साक्षी, जानवी, करीना, मानसी राजपुरोहित, कुशाल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।
अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि पोस्टकार्ड के माध्यम से सरकार का ध्यान इन मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया है, ताकि महान क्रांतिकारी के योगदान को नई पीढ़ी तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।



