सोजत रोड में विनायक सत्संग मंडल द्वारा फाग महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

अकरम ख़ान
1 Min Read

सोजत रोड़ से अक्षय कुमार सैन की रिपोर्ट।

सोजत रोड। श्री श्रीया देवी मंदिर के पीछे अक्षय टेंट हाउस परिसर में विनायक सत्संग मंडल द्वारा फाग महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भक्ति, उल्लास और रंगों की छटा देखने को मिली।

मंडल की महिलाओं ने भक्ति रस में रंगे एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की स्वर लहरियों पर उपस्थित महिलाओं ने झूमकर आनंद लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

फाग महोत्सव में गायत्री शर्मा, किरण सैन, कोकिला मेवाड़ा, पुष्पा देवी, शोभा देवी मेवाड़ा, विद्या देवी, संतोष देवी, नीतू सुमन, केला देवी, पिंकी देवी, उषा देवी, कमला देवी और गुड्डी सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उमंग और पारंपरिक फागोत्सव की सुंदर झलक देखने को मिली।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!