
✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा
सोजत, 25 जून। गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय संस्थापक अमर गोपुत्र सम्पत सिंह के 41वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को गोपुत्र सेना सोजत द्वारा राजकीय चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गोपुत्र सेना के कार्यकर्ताओं, रक्तवीरों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 21 यूनिट रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ सोजत के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) रवि प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसडीएम रवि प्रकाश ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और यह किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए गोपुत्र सेना की प्रशंसा करते हुए इसे समाज सेवा की प्रेरणादायक पहल बताया।
शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनोप सिंह लखावत, विकास टाक (एमएलटी), पीएमओ डॉ. राजेश गुप्ता एवं सुरेश मेवाड़ा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस मानवीय योगदान की सराहना की।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया तथा उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर गोपुत्र सेना के राजस्थान प्रदेश प्रभारी दिनेश मेवाड़ा, जिला अध्यक्ष मदन सिंह जौधा राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष बालकिशन उनेचा, जिला संरक्षक भरत वैष्णव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि मेवाड़ा, जिला संगठन मंत्री दिनेश चितारा, जिला प्रचारक अमन सोनी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खींची, जिला महासचिव चेतन मेवाड़ा, नगर अध्यक्ष मुकेश कछवाह, नरेश अग्रवाल, मोहित मेवाड़ा, ओम प्रकाश मेवाड़ा, दिनेश खींची, चंदन सिंह राणावत, सोजत तहसील अध्यक्ष चेनराज टांक, मारवाड़ तहसील अध्यक्ष भेराराम प्रजापत, रमेश दमामी सहित गोपुत्र सेना के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोपुत्र सेना द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर ने समाज सेवा, मानवता और जनकल्याण की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करने का भी महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के जनहितकारी आयोजनों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।


