श्री विनायक कॉलेज द्वारा शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक तीन दिवसीय भ्रमण यात्रा

राकेश भटनागर

सोजत सिटी श्री विनायक कॉलेज  द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान में वृद्धि के उद्देश्य से तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को गोकुल, मथुरा, वृंदावन, आगरा एवं जयपुर जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण करवाया गया।
कॉलेज के प्राचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी प्रदान करना है।
वहीं बाबूलाल सांखला ने बताया कि इस तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में लगभग 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा इस यात्रा को यादगार बनाया

error: Content is protected !!