राकेश भटनागर
सोजत सिटी। सरगरा समाज एजुकेशन सोसायटी सोजत पट्टी, जिला पाली के तत्वावधान में आगामी 24 नवंबर 2026, मंगलवार को ‘दीपावली स्नेह मिलन एवं भव्य स्वागत समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पंचायती राज चुनाव 2026 एवं नगर निकाय चुनाव 2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नवनिर्वाचित सोजत पट्टी के सरगरा समाज के जनप्रतिनिधियों एवं समाज बंधुओं का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे सरगरा समाज छात्रावास भवन, निंबली नाड़ी रोड, न्यू कोर्ट परिसर के पास, सोजत सिटी, जिला पाली में होगा।
सोसायटी की ओर से समस्त समाज बंधुओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है। साथ ही सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम से पूर्व सोसायटी के पास अपनी एंट्री करवाने का आग्रह किया गया है, ताकि स्वागत एवं सम्मान समारोह की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
आयोजक: सरगरा समाज एजुकेशन सोसायटी सोजत पट्टी एवं समस्त सरगरा समाज सोजत पट्टी।
अध्यक्ष गणपतलाल जी सांडिया, सोसायटी के सदस्य नवनीत गहलोत, सम्पतराज जी, नरेंद्र पंवार, मुकेश देवड़ा, लक्ष्मण गहलोत, शिवदयाल चौहान उपस्थित रहे।





