आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा मंडल सोजत में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

राकेश भटनागर सोजत न्यूज़

सोजत। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल सोजत की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति तंवर एवं यात्रा संयोजक तरुण सोलंकी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा काला गोरा भैरूजी मंदिर, जैतारणिया दरवाजा से प्रारंभ होकर मालियों की हवेली, सब्जी मंडी, मुख्य चौराहा, चांदपोल गेट, शहीद स्मारक होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर लोगों द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “वंदे मातरम्” और भारत माता की जय के नारों से वातावरण को देशभक्ति से गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश तंवर, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राकेश पवार, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा, जुगल किशोर निकुम, जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल गहलोत, जिला उपाध्यक्ष नरपत सोलंकी, मंडल महामंत्री हीरालाल काठेर, राकेश देवड़ा, ओम प्रकाश गुरु, नरपत सिंह सोडा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री पपसा सिलावट, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष यासीन छिपा, दीपक पवार, राकेश भटनागर, महेश सोनी, कवि  नवनीत रुचिर जोगेश जोशी, राकेश खींची, कैलाश चावला, गौतम तंवर, नरपत राव, गोपी किशन, शाकीर राजा, यूसुफ पठान, अकबर खान, एस. मोहम्मद, धीरज नागोरा, राजेंद्र शर्मा, विकास एवं श्याम सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया गया।

error: Content is protected !!