तेली समाज सोजत खेड़ा विकास समिति की नई कार्यकारिणी गठित,सद्दीक गौरी चुने गये अध्यक्ष।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। तेली समाज सोजत खेड़ा विकास समिति की बैठक दिनांक 17 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष द्वारा की गई, जिसमें समाज के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए समाज के विकास की दिशा में नई कार्यकारिणी का गठन करना रहा।

बैठक की कार्यवाही..
बैठक की शुरुआत पूर्व बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाने से हुई, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। इसके पश्चात संस्था की नई कार्यकारिणी समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। सभी पदों पर चयन शांतिपूर्ण एवं आपसी सहमति से संपन्न हुआ।

नवगठित कार्यकारिणी समिति
समिति में निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई—
अध्यक्ष: सदीक गौरी
सचिव: अहमद खान बागड़ी
उपाध्यक्ष: जनाब हाजी बेलीम, सादिक बागड़ी, हासम अली बागड़ी, नासीर मल्लन, सफी सोऊ, दिन टांक, सुबान दायमा
उप-सचिव: इमरान चौहान
कोषाध्यक्ष: जनाब इंसाफ फोनन
सह-कोषाध्यक्ष: अनवर मोहम्मद सोऊ
सभापति: जनाब चांद मोहम्मद चौहान
कोटवाल: ताज मोहम्मद लाहौरी
संरक्षक: जवरूदिन बागड़ी, शकूर खोखर, चांदु बेलीम, सफी चौहान, गनी खिलची
संगठन मंत्री: सलीम खोखर, आसीन सोऊ, सिकन्दर बेलीम, इंसाफ गौरी, अकबर मंगवा, सत्तार गौरी
मीडिया प्रभारी: अब्दुल सलीम लाहौरी, सलीम मोहम्मद फोनन
इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया, जिनमें समाज के सक्रिय और वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं।

लिए गए प्रमुख निर्णय..
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संस्था का संचालन निर्धारित नियमों एवं संविधान के अनुसार किया जाएगा। सभी सदस्यों से समय पर बैठकों में उपस्थित रहने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया। साथ ही समिति के सदस्यों को समाज के विकास, विशेषकर शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में कार्य करने के निर्देश दिए गए।

अंत में यह भी तय किया गया कि आगामी बैठक तीन माह के भीतर आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रगति रिपोर्ट एवं भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
समिति गठन पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि यह समिति तेली समाज के विकास में नई दिशा प्रदान करेगी।



