सोजत | मौसम बदला तो बढ़ी किसानों की चिंता, मेहंदी फसल पर मंडराया खतरा-शादिब्याह वाले परिवारों ने भी कि वैकल्पिक व्यवस्थाए।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। क्षेत्र में मौसम ने कल दोपहर से अचानक करवट ले ली, जिससे किसानों के दिलों में हलचल मच गई है। कल दोपहर बाद हुई मध्यम बारिश की फुहारों के बाद आज अलसुबह भी हुई बुदांबादी और आसमान मे बादलो के डेरे से मेहंदी उत्पादक किसानों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। बारिश के चलते मेहंदी की फसल को खराब होने का खतरा बताया जा रहा है, जिससे किसान खासे चिंतित नजर आ रहे हैं।

शहर की कृषि मंडी में भी सतर्कता देखने को मिली। मंडी में खुले में रखे मेहंदी के बोरों को तुरंत तिरपाल से ढककर बारिश से बचाने की व्यवस्था की गई, ताकि किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान न हो।

वहीं, क्षेत्र में इस समय शादियों का सीजन भी चल रहा है। अचानक बदले मौसम के कारण शादी-ब्याह की तैयारियों में भी व्यवधान आने की संभावना है, जिससे आयोजकों और परिवारों की चिंताएं बढ़ गई हैं,तो परिजनों ने आयोजन स्थल पर लगे टेन्टो पर तिरपाल लगा कर टेन्ट को वाटरप्रूफ करने मांग कि है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले 1 से 2 दिनों तक बादल गरजने के साथ मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश होने के साथ हवाएं चलने की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने सलाह दी है।

तो वही शादीब्याह के आयोजनों में भी परिजनों द्वारा वैकल्पिक व्यवस्थाएं करना शुरू कर दी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!