पाली जिला माली समाज संस्थान की तहसील स्तरीय मीटिंग रानी में जिला अध्यक्ष ताराचंद टांक की अध्यक्षता में संपन्न हुई

राकेश भटनागर सोजत

पाली जिला माली समाज संस्थान की रानी तहसील स्तरीय मिटिग रानी में जिला अध्यक्ष ताराचंद टांक सोजत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मिटिग का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले एवं माली समाज के आराध्य देव सन्त शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री लिखमीदासजी महाराज की पूजा अर्चना के साथ किया गया। मिटिग में सर्व सहमति से रानी तहसील अध्यक्ष गोविंद सोलंकी रानी, देसूरी तहसील अध्यक्ष केसाराम गोयल सादड़ी, खीमाराम गहलोत लालराई जिला उपाध्यक्ष,रेखा माली रानी जिला सचिव, कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश कच्छवाह सोजत को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मिटिग में समाज व्याप्त कुर्तियों को रोक लगाने, राजनीति में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने, नशा मुक्त समाज बनाने, बालक बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करने, समाजिक स्तर सामूहिक विवाह करने पर विचार विमर्श कर बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का आव्हान किया गया। उक्त मिटिग में मुख्य संरक्षक मोतीलालजी (मोती बाबा)सांखला फालना, संरक्षक अमृतलालजी परिहार फालना, नरेन्द्र सिंह जी कच्छवाह रानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरधनलालजी गहलोत सोजत, बाबुलालजी परिहार फालना, नेमाराम जी गहलोत फालना,कैलाश जी सोलंकी रानी, मांगीलाल जी रानी, बाबुलालजी रानी,भरतजी रानी आदि उपस्थित रहे। मिटिग के समापन अध्यक्ष टांक ने सभी समाज बंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

error: Content is protected !!