सोजत

पाली: जिले की 6 विधानसभा के संयोजकों की घोषणा, सोजत से कन्हैयालाल ओझा बने संयोजक।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। भारतीय जनता पार्टी ने पाली जिले की छहों विधानसभा क्षेत्रों के संयोजकों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी द्वारा की गई।

घोषणा के अनुसार सोजत विधानसभा क्षेत्र से कन्हैयालाल ओझा को संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके नाम की घोषणा होते ही सोजत क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कन्हैयालाल ओझा को बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर मदन मोदी, लक्की जोशी, महेन्द्र टांक, अर्जुन सोलंकी, ईश्वर सिंह और प्रवीण तंवर सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए कन्हैयालाल ओझा को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत करने में ओझा का अनुभव पार्टी के लिए लाभकारी साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏