सोजत- माहे रमजान में नन्हों की इबादत: दो चचेरे भाइयों मो.हसनैन रज़ा और अब्दुल कुद्दूस ने रखा पहला रोज़ा, अमन-चैन की मांगी दुआ।

अकरम ख़ान
1 Min Read

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। पवित्र माहे रमजान की रहमतों और बरकतों के बीच सोजत में दो नन्हे बच्चों मो.हसनैन रज़ा और अब्दुल कुद्दूस ने पहला रोज़ा रखकर परिवार और समाज के लिए प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

मोहम्मद हसनैन रज़ा (8 वर्ष), पुत्र नर्सिंग ऑफिसर हाकम हुसैन और अब्दुल कुद्दुस (7 वर्ष), पुत्र ठेकेदार मोहम्मद मुस्तकीम — दोनों चचेरे भाइयों ने माहे रमजान का पहला रोज़ा साथ-साथ रखा। रोज़ा रखकर दोनों बच्चों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की।

परिवारजनों ने बताया कि दोनों बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सहरी की और पूरे दिन रोज़ा रखकर इबादत में समय बिताया। नन्ही उम्र में उनके इस जज़्बे से परिवार में खुशी का माहौल रहा।

इस अवसर पर दादा ठेकेदार हाजी अब्दुल हामिद चौहान, दादी हाजना जमीला खातून, बड़े अब्बा नर्सिंग ऑफिसर जाहिद मोहम्मद, चाचा डॉक्टर मोहम्मद मोईनुद्दीन चौहान, इदरीम ठेकेदार, जरीदा बानो, अब्दुल सलाम, जाहिदा, वहीदा रहमान, अफरोज़ा, साहिना, नजमा तथा नर्सिंग अधीक्षक गजाला परवीन सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों बच्चों को मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की दुआ की।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!