सोजत

फाल्गुनी रंग और भक्ति मे रंगा सोजत क्षेत्र: फाल्गुन माह के आगमन के साथ ही सोजत क्षेत्र में फागोत्सव की धूम।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। फाल्गुन माह के आगमन के साथ ही सोजत क्षेत्र में फागोत्सव की धूम मची हुई है। सोजत, अटबड़ा, सोजत रोड, बिलावास, चंडावल सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन राधा-कृष्ण ठाकुर जी को मान-मनुहार के साथ पुष्प होली खिलाई जा रही है। धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव से पूरा क्षेत्र सराबोर नजर आ रहा है।

इसी क्रम में बगड़ी मार्ग, सोजत रोड स्थित फागोत्सव कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। यहां हारमोनियम और तबले की मधुर संगत पर “आओ जी खेलो पियाजी संग…”, “फागण रो महिनो आयो…”, “होलीया में उड़े रे गुलाल…”, “रुण झुणियो सा…”, “होली में रसिया जी प्रेम बढ़ाना…” और “कमली श्याम की…” जैसे सुमधुर भजन प्रस्तुत किए गए, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे।

कार्यक्रम के दौरान गुलाब और गेंदा पुष्पों की पंखुड़ियों से राधा रानी को मनुहारपूर्वक होली खिलाई गई। लगभग दो घंटे तक चले इस भव्य आयोजन में एक से बढ़कर एक भजन और राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर ललित दवे, आचार्य पंडित हिंद प्रकाश ओझा, ललित ओझा, दाउलाल व्यास, अशोक त्रिवेदी, प्रवीण कुमार, संतोष त्रिवेदी, संजय ओझा, संजय त्रिवेदी, विक्रम कुमार, श्रीमती आनंदी दवे, अनीता दवे, कुसुम व्यास, रीता व्यास, निकिता दवे, प्रीति त्रिवेदी, मृगांका सहित बड़ी संख्या में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

अंत में भगवान श्रीकृष्ण और रघुनंदन की आरती “श्री रामचंद्र कृपालु भज मन…” के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इसी प्रकार जय अम्बे कॉलोनी, सोजत मोड़ भट्टा क्षेत्र में भी फागोत्सव के तहत भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏