राकेश भटनागर
सोजत – अन्य पिछड़ा वर्ग एवं माली समाज के महापुरुष, समाज सुधारक, समाज प्रबोधक ,विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक, क्रांतिकारी तथा सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले की 136 वीं पुण्यतिथि माली समाज भवन में स्थापित फूले दम्पति एवं ज्योति बा फुले गार्डन आदमकद ज्योतिबा फुले की प्रतिमा व महात्मा ज्योतिबा फुले पुस्तकालय में माल्यार्पण, पुष्पांजलि के साथ श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मनाई गई। फूले की पुण्यतिथि पर माली समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री लिखमीदास जी महाराज की पूजा अर्चना,दीप प्रज्ज्वलित कर समाज के चौधरी गोरधनलाल गहलोत, देवीलाल सांखला, गणपतसिंह पालरिया, ताराचंद सैनी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर, पार्षद राकेश देवड़ा, कोषाध्यक्ष कानाराम परिहार एवं पंचगण नारायणलाल परिहार,धुलाराम पालरिया, नेमीचंद गहलोत, नेनाराम परिहार जगदीश गहलोत, लक्ष्मण सांखला,बाबुलाल टाक, दिग्विजय भाटी, पुखराज परिहार, रामेश्वर परिहार आदि के द्वारा की गई। चौधरी एवं जिला अध्यक्ष ताराचंद टांक (सैनी) ने इस मौके पर भारत सरकार से फुले दंपति को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग की गई। ज्योतिबा फुले की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालकर उनके द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों को जीवन में उपयोग करने पर ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। चौधरी देवीलाल सांखला ने समाज में शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने पर चर्चा की गई। पार्षद एवं समाजसेवी राकेश देवड़ा ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु समाज के योग्य युवा युवतियों को सरकारी नौकरी एवं आर्थिक, व्यापारिक सफलता हेतु समय-समय पर उचित मार्गदर्शन शिविर का आयोजन करने पर विचार विमर्श किया गया। कोषाध्यक्ष समाजसेवी कानाराम परिहार ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास होगा। पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में महात्मा ज्योतिबा फुले पुस्तकालय डिजिटल लाइब्रेरी के विधार्थी जवरी लाल तंवर, महेंद्र गहलोत, अशोक गहलोत, नितेश पालरिया, विक्रम सांखला, युवराज पालरिया, माहवीर परिहार, जतिन परिहार एवं महिला शक्ति आदि की उपस्थिति रही।






