यूनानी चिकित्सकों की मांग को लेकर चिकित्सा मंत्री को सोपा ज्ञापन।

अकरम खान की रिपोर्ट।

जयपुर। एनएचएम आयुष मेडिकल अधिकारी सीधी भर्ती 2025 को लेकर समस्त यूनानी चिकित्सकों ने राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खिंवसर को विधायक रफीक खान (आदर्श नगर, जयपुर) के माध्यम से पत्र लिखकर महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं।

यूनानी चिकित्सकों ने मांग की है कि आयुष मेडिकल अधिकारी भर्ती 2025 में कुल 1535 पदों का पैथी-वाइज वर्गीकरण किया जाए।

इसमें आयुर्वेद को 50 प्रतिशत, होम्योपैथी को 30 प्रतिशत एवं यूनानी चिकित्सा को 20 प्रतिशत सीटें आवंटित की जाएं, ताकि सभी पैथियों को न्यायसंगत प्रतिनिधित्व मिल सके।

साथ ही 26 दिसंबर 2025 को आयोजित परीक्षा में यूनानी (BUMS) का प्रश्न पत्र अत्यंत कठिन होने का हवाला देते हुए यूनानी अभ्यर्थियों को नॉर्मलाइजेशन के आधार पर अतिरिक्त 15 अंक प्रदान करने की भी मांग की गई है।

इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद मोइनुद्दीन सिलावट सहित बड़ी संख्या में यूनानी चिकित्सक उपस्थित रहे। सभी चिकित्सकों ने एकजुट होकर सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

सोजत में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर रसद विभाग का बड़ा छापा, 6 प्रतिष्ठानों में मचा हड़कंप!

मोड भट्टा स्थित  रेस्टोरेंट सहित बस स्टैंड के 5 प्रतिष्ठानों पर रसद विभाग की दबिश, 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त; आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई शुरू

error: Content is protected !!