सोजत

राजकीय महाविद्यालय सोजत में नशा मुक्ति पर विशेष व्याख्यान।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। राजकीय महाविद्यालय में नई किरण—नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में प्राचार्य सुभाष नवल की अध्यक्षता में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विनोद पालीवाल (जोधपुर) ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से नशे के सामाजिक व मानसिक दुष्प्रभाव समझाते हुए युवाओं से इससे दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी आरती पालीवाल ने किया।

इस अवसर पर अनिल रामावत, प्रशांत शर्मा, नीलू देवल, हेमंत शर्मा, भगवेंद्र प्रकाश एवं मोहम्मद इरफान सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏