राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव: दिलीप सिंह उदावत की अध्यक्ष पद पर जीत पर सोजत के अधिवक्ताओं ने दी बधाई।

अकरम खान की रिपोर्ट।

जोधपुर/सोजत। राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर दिलीप सिंह उदावत की विजय पर सोजत सिटी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में सोजत के अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जोधपुर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और उन्हें जीत की बधाई दी।

प्रतिनिधिमंडल ने जोधपुर लॉयर्स एसोसिएशन अध्यक्ष उदावत के निवास स्थान पर पहुंचकर साफा और माला पहनाकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर सोजत सिटी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र कुमार चौधरी, अमीर खान सिलावट, कमलेश सांखला, मनोहर जी (दुर्गा मार्बल) तथा आत्माराम सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान अधिवक्ताओं ने उदावत को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

वहीं, दिलीप सिंह उदावत ने सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

राजनीतिक
ओमप्रकाश बोराना

वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस पार्षद राकेश पंवार का विजय जुलूस, आतिशबाजी और डीजे की धुन पर झूमे समर्थक,
वार्डवासियों का आशीर्वाद लेकर निकले नवनिर्वाचित पार्षद, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया भव्य स्वागत

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस पार्षद राकेश पंवार का विजय जुलूस, आतिशबाजी और डीजे की धुन पर झूमे समर्थक,
वार्डवासियों का आशीर्वाद लेकर निकले नवनिर्वाचित पार्षद, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया भव्य स्वागत


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!