वार्ड नंबर 27 में भव्य अभिनंदन समारोह, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष कीर्ति तंवर का 21 किलो की माला से स्वागत

राकेश भटनागर

सोजत सिटी। शहर के वार्ड नंबर 27 में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को वार्ड के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सोजत नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति तंवर का 21 किलो की विशाल माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर सोजत नगर पालिका के नवनिर्वाचित सभी पार्षदों का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही भाजपा सोजत मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों का भी साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, सोजत विधायका श्रीमती शोभा चौहान, पूर्व राष्ट्रीय भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड के अध्यक्ष गोवर्धनलाल देवासी, नगर पालिका अध्यक्ष कीर्ति तंवर, राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश तंवर, नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश पवार, पाली जिला भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल गहलोत, पूर्व जिला महामंत्री मोहनलाल जाट, अधिवक्ता पंकज त्रिवेदी, आनंदीलाल भाटी, ताराचंद भाटी, मांगीलाल चौहान, वचनाराम भाटी, प्रफुल्ल ओझा एवं मंडल महामंत्री हीरालाल काठेर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने शिरकत की।

इस दौरान विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष कीर्ति तंवर को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में सोजत के चहुंमुखी विकास की कामना की। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष कीर्ति तंवर ने सभी जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं शहरवासियों के सहयोग से सोजत में विकास कार्यों की झड़ी लगाने का भरोसा दिलाया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि जिस प्रकार वार्ड चुनावों में संगठन के सदस्यों एवं मंडल कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सहयोग किया, उसी प्रकार अब नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष को भी पूरा सहयोग प्रदान करें, ताकि सभी के सामूहिक प्रयासों से सोजत को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष राजेश चौधरी, सुरेश अग्रवाल,राजू भाई, रामगोपाल, घनश्याम, रामलाल, बाबूलाल भाटी, मोहनलाल देवासी सहित वार्ड के अनेक सदस्य एवं सोजत के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर शहर के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

UP उत्तर प्रदेश
ओमप्रकाश बोराना

CEC के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, छोटे कद के कार्यकर्ता को गोद में उठाकर बस तक ले गया दरोगा, वीडियो वायरल

वोट चोरी के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; पुलिस की कार्रवाई के दौरान छोटे कद के कार्यकर्ता का वीडियो बना चर्चा का विषय

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत में नकली मेहंदी फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा, टिकटॉक ब्रांड के नाम पर तैयार हो रहा था कथित डुप्लीकेट माल!

दिल्ली दरवाजा रोड स्थित फैक्ट्री से नकली मेहंदी के पाउच, पैकेट, कार्टून और मशीनें जब्त; कंटेनर व पिकअप में भरा मिला माल, विमल गुलेछा और विक्रम सिंह के नाम सामने आए, पुलिस जांच में जुटी

नागौर
ओमप्रकाश बोराना

चुनाव हारने के बाद भी दिल जीत गए भागीरथ हटीला! ग्रामीणों ने जुटाकर दिए 25 लाख रुपये, बोले—यही है राजस्थान की असली ताकत

नागड़ी गांव में भाईचारे और विश्वास की अनूठी मिसाल, सरपंच चुनाव में हार के बावजूद ग्रामीणों ने नहीं छोड़ा साथ; सोशल मीडिया पर चर्चा में आया मामला

BIG BREAKING NEWS: सोजत और श्रीडूंगरगढ़ मंडी के ताजा भाव जारी, मूंगफली ₹8,960 और मोठ ₹9,000 प्रति क्विंटल तक पहुंची!

मेहंदी नगरी सोजत में मेहंदी का  भाव  प्रति मन, बीकानेर की श्रीडूंगरगढ़ मंडी में भी विभिन्न कृषि जिंसों के भाव जारी; किसानों की नजर बाजार के उतार-चढ़ाव पर

error: Content is protected !!