सक्षम दिव्यांगजन चेतना यात्रा 17 दिसंबर को सुमेरपुर पहुंचेगी।

अकरम ख़ान
1 Min Read

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। सक्षम दिव्यांगजन चेतना यात्रा 17 दिसंबर को सुमेरपुर उपखंड मुख्यालय पहुंचेगी। इस अवसर पर 28 दिसंबर को सोजत स्थित वृद्धावस्था आश्रम में आयोजित होने वाले दिव्यांग जिला अधिवेशन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सुमेरपुर में निमंत्रण बैठक आयोजित की जाएगी।

पाली सक्षम जिला अध्यक्ष मनोहर जोशी की अध्यक्षता में नीलकंठ महादेव मंदिर, सुमेरपुर में आयोजित बैठक में सुमेरपुर क्षेत्र के दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक संख्या में जिला सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा।

बैठक के दौरान सभी दिव्यांगजनों को 28 दिसंबर को होने वाले जिला सम्मेलन में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

जिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में डॉ. चेनाराम, डॉ. सुरेश चौधरी, सक्षम जोधपुर प्रांत सचिव सुरेश मेवाड़ा, जिला सचिव पंकज सैन, रवि मेवाड़ा, केंद्र प्रभारी तरुण मेवाड़ा, जुगल दवे एवं ओम प्रकाश मोयल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!