सोजत:मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में हुआ समारोह, प्रधानाचार्य लादूराम परिहार का हुआ अभिनंदन।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय सोजत में गुरुवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राउमावि खारिया नीव के प्रधानाचार्य लादूराम परिहार का प्रशस्ति पत्र, साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलपत सिंह सांखला, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम बगदाराम जांगिड़, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय मोहम्मद रफीक, सोजत की प्रधानाचार्य एवं निर्वतमान वाकपीठ अध्यक्ष सुश्री सुनीता सान्दू सहित समस्त कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

बताया गया कि प्रधानाचार्य लादूराम परिहार एवं राउमावि खारिया नीव के विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सोजत का रंग-रोगन करवाया गया। इसी सराहनीय पहल के लिए कार्यालय परिवार की ओर से उनका सम्मान किया गया।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलपत सिंह सांखला ने सभी स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। वहीं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रफीक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुण्य की जड़ हरि होती है, इसलिए हमें निरंतर दान-पुण्य के कार्य करते रहना चाहिए।

समारोह में आरपी सरदार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद्र सिद्धावत, राजकुमारी, मेवा सिंह, देवाशीष, विक्रम सिंह कोलपुरा, मानाराम, नेमीचंद, अभिमन्यु, अजीत सिंह, विकास प्रजापत, नरपत राज, नेमाराम, रमेश चंद्र, दिलीप सांखला, मनोज शर्मा, आत्मा राम, विजय गहलोत तथा पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र गुप्ता सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।



