
अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। शहर की प्रख्यात समाजसेवी शख्सियत श्री अनोपसिंह लखावत को उनकी उत्कृष्ट सेवा भावना और समाजसेवा के कार्यों के लिए 15 मार्च 2026 को जोधपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में “चारण समाज रत्न” की उपाधि से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें चारण गढवी इंटरनेशनल फाउंडेशन का चेयरमैन भी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।

यह खबर सोजत पहुंचते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई।सोजत कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने श्री लखावत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि लखावत कई सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, मूक पशु-पक्षियों की सेवा तथा कोरोना काल में जरूरतमंदों की सहायता जैसे अनेक कार्यों में उन्होंने भामाशाह के रूप में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

श्री लखावत के चेयरमैन मनोनीत होने पर सोजत की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इनमें वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पतराज मुणोत, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधनलाल गहलोत, सचिव चेतन व्यास, उपाध्यक्ष श्यामलाल व्यास, सहसचिव चुन्नीलाल बोस, प्रवक्ता प्रकाश राठौड़, ताराचंद गहलोत, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला, एसआईएफ अध्यक्ष रामस्वरूप भटनागर, माली समाज जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी, अकरम खां, जवरीलाल बौराणा, प्रकाश सोनी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों ने उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर अनोपसिंह लखावत ने कहा कि वे भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, बालिकाओं के स्वास्थ्य, मूक पशु-पक्षियों की सेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए वे समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।

गौरतलब है कि लखावत के प्रयासों से बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान को बढ़ावा मिला है। इसके अलावा भीषण गर्मी के दौरान मूक पशु-पक्षियों और चींटियों के लिए दाना-पानी, नारियल चूरमा, गायों के लिए चारा तथा पक्षियों के लिए शीतल पेयजल के परिंडे बांधने जैसी सेवाएं नियमित रूप से की जाती हैं। साथ ही मानसून के दौरान वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाता है।

श्री लखावत को मिले इस सम्मान से शहर मे हर्ष की लहर है,एंव उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।



