सोजत: राजकीय चिकित्सालय सोजत में लगा निशुल्क HPV टीकाकरण शिविर, 5 बालिकाओं को लगी पहली डोज।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शहर के राजकीय चिकित्सालय सोजत में शनिवार 14 मार्च 2026 को 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए निशुल्क HPV वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीन की पहली खुराक लगाई गई।

सोजत के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे सर्वाइकल कैंसर रोकथाम राष्ट्रीय अभियान के तहत यह टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य कम उम्र में ही बालिकाओं को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है।

उन्होंने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें कुल 5 बालिकाओं को HPV वैक्सीन की पहली डोज दी गई।

पीएमओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जिसका मुख्य कारण HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण होता है। HPV वैक्सीन इस बीमारी से बचाव का सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। इसी कारण 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए विशेष रूप से यह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

शिविर के सफल संचालन में डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. अशोक गेहलोत, डॉ. हिमांशी चौधरी के साथ एएनएम प्रेमलता पंवार, चांद कंवर, पुनम तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर खुशाली का विशेष योगदान रहा।

सोजत निकाय चुनाव का बिगुल: कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 40 वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज

सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल होंगे नामांकन पत्र, जयपुर नगर निगम समेत प्रदेश की 19 निकायों में होगी प्रक्रिया

सोजत-पाली में मानसून की चाल धीमी, पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी और उमस,
25 से 27 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार, लेकिन सोजत-पाली समेत पश्चिमी हिस्सों को झमाझम बारिश का इंतजार

error: Content is protected !!