सोजत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया

राकेश भटनागर

सोजत। शहर में आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस मस्तान बाबा जी की दरगाह से रवाना होकर चांदपोल गेट, मुख्य बाजार होते हुए जैतारणिया गेट से पुनः मस्तान बाबा की दरगाह पहुंचा।

जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के साथ लोग जुलूस में शामिल हुए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में जगह-जगह शरबत एवं छबील के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पपसा सिलावट भाजपा नेता, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष यासीन मोहम्मद छिपा, एस. मोहम्मद सिलावट, अनवर हुसैन सोजत, मोहम्मद अयूब जनरल, पीर मोहम्मद कंटालिया, साजिद ठेकेदार, मोहम्मद मंसूर, मोहम्मद मजिद, इकबाल टाक, फिरोज छिपा, असलम मिस्त्री, साजिद मोहम्मद सिपाही, साबिर छिपा, रफीक छिपा एवं मोहम्मद असलम खरादी सहित मुस्लिम समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

जुलूस के दौरान शहर में ईद मिलादुन्नबी की खुशियां और उत्साह का माहौल नजर आया।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!