सोजत में 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, आतिशबाजी ने बांधा समां

राकेश भटनागर

सोजत सिटी। विजयादशमी के पावन अवसर पर सोजत नगर पालिका की ओर से प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रावण के करीब 52 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए सोजत शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की आकर्षक आतिशबाजी की गई, जो करीब एक घंटे तक जारी रही। रंग-बिरंगी आतिशबाजी और रावण दहन के दृश्य देखकर उपस्थित लोगों ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। पूरे आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण जी दवे, सोजत विधायक चौहान शोभा चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष  कीर्ति तंवर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश तंवर, जुगल किशोर निकुम, शहर के पार्षद गण एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहै,

नगर पालिका की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विजयादशमी का पर्व मनाया। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

सोजत महोत्सव में राजस्थानी-पंजाबी सुरों की धूम, सीमा मिश्रा और मनदीप रमाणा ने बांधा समां

सोजत दुर्ग की तलहटी में सजी सुरों की महफिल, लोकगीतों और लोकनृत्य पर देर रात तक झूमे दर्शक; 973वें स्थापना दिवस पर नगर पालिका ने कराया भव्य सांस्कृतिक आयोजन

error: Content is protected !!