सोजत:हाई सेकेंडरी स्कूल रोड़ पर बड़ा हादसा टला, कार बिजली के खंभे से टकराई।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शहर के हाई सेकेंडरी स्कूल रोड पर गुरुवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रेंदड़ी पुलिया की ओर से आ रही एक कार अचानक सड़क पर बने डिवाइडर के गैप से सामने आई दूसरी कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार चारों लोग सुरक्षित बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रही कार को बचाने के लिए चालक ने अचानक स्टीयरिंग मोड़ा, जिससे संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।

गनीमत रही कि कार में लगे एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे सभी सवारों को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर भी काफी नुकसान हुआ।

घटना के बाद मौके पर क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!