सोजत: पतंग की डोर से बड़ा हादसा टला, युवक के गले में लगे पांच टांके।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। शहर के दिल्ली दरवाजा रोड पर बुधवार शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया।

नयापुरा निवासी कमलेश पुत्र गणपत लाल (25) मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर फैली पतंग की खतरनाक डोर अचानक उसके गले में उलझ गई, जिससे उसका गला कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसके गले में पांच टांके लगाए। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर फैली खतरनाक पतंग की डोर पर सख्ती से रोक लगाने तथा इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

राजनीतिक
ओमप्रकाश बोराना

वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस पार्षद राकेश पंवार का विजय जुलूस, आतिशबाजी और डीजे की धुन पर झूमे समर्थक,
वार्डवासियों का आशीर्वाद लेकर निकले नवनिर्वाचित पार्षद, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया भव्य स्वागत

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस पार्षद राकेश पंवार का विजय जुलूस, आतिशबाजी और डीजे की धुन पर झूमे समर्थक,
वार्डवासियों का आशीर्वाद लेकर निकले नवनिर्वाचित पार्षद, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया भव्य स्वागत


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!