सोजत। सेवा और श्रद्धा का संदेश: सोजत NSUI के छात्रो ने गौ माता को चारा-गुड़ खिलाकर अपने नेता को दी श्रद्धांजलि।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. राजेश पायलट की जयंती के अवसर पर आज सोजत सिटी में पाली एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा के नेतृत्व में दांतिया बालाजी स्तिथ गौ शाला मे सेवा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गौ माता को चारा व गुड़ खिलाकर पायलट साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एनएसयूआई पाली के छात्र नेता दिवेश सामरिया ने बताया कि स्व. राजेश पायलट देश की राजनीति के प्रभावशाली और जनप्रिय नेता थे, जिन्होंने हमेशा युवाओं और किसानों के हित में काम किया। उनकी जयंती पर एनएसयूआई से जुड़े छात्र कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में एनएसयूआई के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से दिवेश सामरिया, राहुल राठौड़, राकेश तंवर, दानिश खान, दीपांश, कवन जीत, योगेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
सभी छात्रो ने पायलट साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।




