सोजत में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, गूंजा नवकार महामंत्र।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जन-जागरण अभियान के तहत जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) द्वारा आयोजित नवकार कलश रथ यात्रा का रविवार शाम सोजत नगर में भव्य स्वागत किया गया।

यह रथ यात्रा दिनांक 29 मार्च 2026 को श्रमण भगवान महावीर सर्किल पहुंची, जहां से श्री जैन संघ के श्रद्धालु बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों के साथ रैली के रूप में शामिल हुए। रथ यात्रा राजपोल गेट व मुख्य बाजार मार्ग से होती हुई आराधना भवन पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा नवकार महामंत्र का जाप करते हुए वातावरण को धर्ममय बना दिया गया।

आराधना भवन में आयोजित धर्मसभा में विराजमान अध्यात्म योगी प.पू. आचार्य श्रीमद् विजय कलापूर्ण सूरिश्वर जी महाराजा के सान्निध्य में साध्वी श्री दिप्तिदर्शना श्री जी म.सा. एवं अन्य साध्वी भगवंतों ने नवकार महामंत्र की महिमा का विस्तृत वर्णन करते हुए इसके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में मांगलिक व आशीर्वचन प्रदान किए गए।

इस पावन अवसर पर श्री संघ के अनेक श्रावक-श्राविकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संजय संचेती, महेंद्र मेहता, राजेश सिंघवी, नरपत मुनोत, हेमंत सिंघवी, सुरेश सुराणा, दलपत मुनोत, गहेंद्र मेहता, सुरेंद्र मेहता, जयंतीलाल भंडारी,मनोज सिघवी, मोहनलाल कटारिया, सोहनलाल कोरिमुथा, उत्तम बलाई, अंकुर बलाई, रामलाल श्रीमाल, अनिल सिंघवी, तारकेश्वर मेहता, महेंद्र सिंघवी, दिलीप गुंदेचा, राजेंद्र मेहता एवं गजेंद्र सिंघवी,उषा सिंघवी, संगीता भंडारी, उषा मुणोत, निर्मला सिंघवी, प्रेमलता सिंघवी, निर्मला मुणोत,आशा संचेती,सरिता संचेती,टीपू बहन मुणोत,ललिता बहन मुणोत,नीरु सिघवी सहित बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम ने सोजत नगर में आध्यात्मिक जागृति का संदेश देते हुए धर्म और एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!