सोजत: अहंकार त्याग से ही ईश्वर प्राप्ति संभव – आचार्य जिनमणि प्रभ सुरिश्वर जी महाराज,धर्मसभा का हुआ आयोजन।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री जिनमणि प्रभ सुरिश्वर जी महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अहंकार का त्याग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जब तक व्यक्ति अपने अंदर के विकारों को समाप्त नहीं करता, तब तक वह परमात्मा की प्राप्ति नहीं कर सकता।

कुशलवाड़ी में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने जीवन की तुलना बांसुरी से करते हुए कहा कि जैसे बांसुरी अंदर से पूरी तरह खोखली और गांठ रहित होती है, तभी वह भगवान श्री कृष्ण के अधरों पर स्थान पाकर मधुर संगीत उत्पन्न करती है। उसी प्रकार मनुष्य को भी अपने मन को विकारों से मुक्त रखते हुए मधुर वाणी बोलनी चाहिए और किसी के प्रति वैर-भाव नहीं रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि परमात्मा के दरबार में कोई भेदभाव नहीं होता, हर व्यक्ति समान रूप से ईश्वर को प्राप्त कर सकता है। आचार्य श्री ने सोजत से जुड़े अपने 53 वर्षों के संयम काल के संस्मरण भी साझा किए और बताया कि कुशलवाड़ी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा उनके गुरुदेव के करकमलों द्वारा संपन्न हुई थी।

हाल ही में जैसलमेर में जिनदत्त श्रीजी महाराज के चादर महोत्सव को संपन्न कर विहार करते हुए सोमवार को आचार्य श्री सोजत पहुंचे। उनके साथ मुनि मणिमयंक प्रभ सागर जी, मुनि विरक्त प्रभ सागर जी, साध्वी दीप्ति दर्शना श्रीजी व साध्वी अर्हम श्रीजी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजक कुशलवाड़ी सोजत परिवार के नवरतनमल सोमचंद भंडारी, ललिता भंडारी, अर्नव भंडारी, गौरव भंडारी सहित ट्रस्ट के पर्णित सिंघवी, वीना सिंघवी, सुरदीप भंडारी, हर्षिता भंडारी आदि ने आचार्य श्री का पूजन कर अभिनंदन किया।

धर्मसभा में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे, जिनमें सुरेश सुराणा, पुष्पतराज मुणोत, कैलाश मेहता, बाबूलाल बोहरा, रमेश जैन, अनिल सिंघवी, गजेंद्र सोनी, अशोक संचेती, गौतम बांठिया, दिनेश सिंघवी, भेरूलाल पटनेचासुरेश सुराणा, नवरतन भंडारी, कैलाश मेहता, बाबू लाल बोहरा, रमेश जैन, अनिल सिंघवी, उगमराज सुराणा, उत्तम बलाई, तारकेश्वर मेहता, विनोद लोढ़ा, जयंती भंडारी, नरपत मुनोत, गजेंद्र सोनी, प्रवीण बोहरा, हेमंत सिंधवी, गजेंद्र सिंघवी, अशोक संचेती, ओस्तवाल, विजेंद्र मुणोत (बॉम्बे), गौतम बांठिया, दिनेश सिंघवी, भेरूलाल पटनेचा, शांतिलाल सिंघवी, हरी नारायण पाराशर, विजय सिंह चौहान, बहादुर सिंह खींची, विनीत बलाई, सुनील शर्मा एवं सुरेश भंडारी,फूलवंती भंडारी, उषा सिंघवी, संगीता भंडारी, रेखा कोरिमुथा, दीपिका श्रीश्रीमाल, निर्मला सिंघवी, गुणवंती मेहता, ममता सिंघवी, डिंपल सिंघवी, अनिता बलाई एवं आशा सुराणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं शामिल रहीं।



