बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानसोजत

सोजत की बेटी दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में चयन, शहर में खुशी की लहर


सोजत न्यूज़ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा


सोजत (पाली):
सोजत शहर के लिए गर्व का क्षण उस समय देखने को मिला जब शहर की प्रतिभाशाली बेटी सुश्री दिव्या जैन का चयन गुजरात न्यायिक सेवा में हुआ। इस उपलब्धि से पूरे सोजत क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। दिव्या जैन की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार का बल्कि पूरे सोजत शहर का नाम रोशन किया है।

सुश्री दिव्या जैन, दीपाली जैन और डॉ. संजय जैन की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। न्यायिक सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में चयन होना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, और दिव्या जैन ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर एडवोकेट गजेंद्र दवे ने दिव्या जैन का स्वागत करते हुए उन्हें साफा माला पहनाकर एवं मुंह मीठा करवाकर सम्मानित किया। उन्होंने दिव्या जैन को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि उनकी उपलब्धि से सोजत की अन्य बेटियों और युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

दिव्या जैन की इस सफलता पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, मित्रों और परिचितों ने भी खुशी व्यक्त की है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करें और समाज का नाम रोशन करती रहें।

*सोजत न्यूज़ परिवार की ओर से भी सुश्री दिव्या जैन को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं  हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है*।

*सोजत न्यूज़ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏