सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के पत्तों में जबरदस्त तेजी, भाव  5500 रुपये प्रति मन तक पहुंचे




सोजत (पाली)।
सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के पत्तों के भाव में इन दिनों जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। मंडी में बढ़ी हुई मांग और सीमित आवक के चलते किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। सोम वार को मंडी में मेहंदी के पत्तों का न्यूनतम भाव 2000 रुपये, अधिकतम भाव 5500 रुपये तथा औसत भाव 4400 रुपये प्रति मन दर्ज किया गया।

मंडी व्यापारियों के अनुसार देश-विदेश में सोजत की मेहंदी की मांग लगातार बनी हुई है। आने वाले त्योहारी सीजन और निर्यात ऑर्डर बढ़ने के कारण खरीदारी तेज हुई है, जिससे भावों में उछाल आया है। वहीं, इस बार कुछ क्षेत्रों में उत्पादन कम रहने से भी बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है।

किसानों का कहना है कि पिछले कुछ समय से लागत बढ़ने के बावजूद दाम संतोषजनक नहीं मिल पा रहे थे, लेकिन अब मेहंदी के पत्तों में आई इस तेजी से उन्हें राहत मिली है। मंडी में अच्छी गुणवत्ता की मेहंदी के पत्तों को ऊंचे भाव पर खरीदा जा रहा है, जबकि सामान्य गुणवत्ता के माल के दाम भी पहले की तुलना में बेहतर रहे।

मंडी सूत्रों का मानना है कि यदि आवक इसी तरह सीमित रही और मांग बनी रही, तो आने वाले दिनों में मेहंदी के पत्तों के भाव में और मजबूती देखने को मिल सकती है। इससे सोजत क्षेत्र के मेहंदी उत्पादक किसानों को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

राजनीतिक
ओमप्रकाश बोराना

वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस पार्षद राकेश पंवार का विजय जुलूस, आतिशबाजी और डीजे की धुन पर झूमे समर्थक,
वार्डवासियों का आशीर्वाद लेकर निकले नवनिर्वाचित पार्षद, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया भव्य स्वागत

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस पार्षद राकेश पंवार का विजय जुलूस, आतिशबाजी और डीजे की धुन पर झूमे समर्थक,
वार्डवासियों का आशीर्वाद लेकर निकले नवनिर्वाचित पार्षद, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया भव्य स्वागत


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!