सोजत कृषि उपज मंडी में राकेश पंवार का भव्य स्वागत,

दलाल संगठन ने माला, साफा पहनाकर किया सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं



✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

सोजत। भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद सोजत शहर निवासी युवा नेता राकेश पंवार का जगह-जगह स्वागत और सम्मान का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में सोजत कृषि उपज मंडी दलाल संगठन की ओर से कृषि उपज मंडी परिसर में राकेश पंवार का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंडी से जुड़े व्यापारियों, दलाल संगठन पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने राकेश पंवार को माला पहनाकर, साफा बंधवाकर एवं मुंह मीठा करवाकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम में कमलेश सांखला, जगदीश निकुम, महेंद्र निकुम, हरिकिशन, मिन्नालाल बोराणा, कालूराम के.डी., राजेंद्र पालरिया, शिवलाल, विकास एवं वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने राकेश पंवार की संगठनात्मक कार्यशैली, युवाओं के बीच उनकी सक्रियता और सामाजिक सरोकारों में उनकी भागीदारी की सराहना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राकेश पंवार लंबे समय से पार्टी संगठन और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली के कारण उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, जिससे सोजत क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

राकेश पंवार ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान मंडी परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं एवं साफा पहनाकर राकेश पंवार का अभिनंदन किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!