सोजत: कोट का मौहल्ला समिति ने मुमुक्षी दीक्षार्थी बहिन अंजू जैन का किया सम्मान।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत शहर के कोट का मौहल्ला समिति द्वारा आगामी अप्रैल माह में जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करने जा रही मुमुक्षी दीक्षार्थी बहिन अंजू रावत जैन का रविवार को सामूहिक बहुमान एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बहिन अंजू जैन की खोल भराई कर उनका सम्मान किया गया तथा उनके दीक्षा काल की सफलता हेतु मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।

कार्यक्रम समिति अध्यक्ष गौतम मुनोत के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। समारोह में समिति के सदस्य जगदीश सिंह गहलोत, शांति लाल सिंघवी, बहादुर सिंह खींची, विजय सिंह चौहान, जगदीश पाराशर, ओम पाराशर, अमीत राठी,नन्द किशोर अग्रवाल, करण सिंह मॉयल, घनश्याम अग्रवाल, मोहन लोढ़ा, राजेश सिंघवी, संजय संचेती, अरविन्द संचेती, दीपक पाराशर, गुणवंत रातड़िया, गंगा सिंह सांखला, कमल सिंह चौहान, ओम प्रकाश जोशी, श्याम सुन्दर शर्मा, मनोज शर्मा, जवरी लाल छाजेड, दीपक बांठिया, कैलाश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही सत्यवती पाराशर, तारा अग्रवाल, सरस्वती पाराशर, मनीषा खारीवाल, नीलम पाराशर, चांदनी पाराशर, सावित्री शर्मा, उगम कंवर राठौड़, मुनी देवी सोलंकी, सरिता शर्मा, सीमा शर्मा, सरोज शर्मा सहित अनेक महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में वक्ताओं ने बहिन अंजू जैन के संयम, त्याग और आध्यात्मिक मार्ग की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल दीक्षा जीवन की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत नगरपालिका में भाजपा का परचम: कीर्ति तंवर बनीं चेयरमैन,
भाजपा की कीर्ति तंवर ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस के बालमुकुंद को 9 और निर्दलीय ऐश्वर्या सांखला को मिले 6 वोट


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!