
वरिष्ठ पत्रकार चेतनजी व्यास के साथ अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। राष्ट्रीय दिव्यांग सशक्तिकरण दिवस पर सक्षम जिला अधिवेशन का आज सोजत मे भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ।आज आयोजित भव्य कार्यक्रम मे रक्तदान व सम्मान समारोह आयोजित हुए।

राष्ट्रीय सक्षम दिवस का विधिवत समापन कृषिमण्डी रोड़ स्थित वृद्धावस्था आश्रम में रत्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह के साथ सपन्न हुआ इस मौके कंबल वितरण तथा सक्षम पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी मासिंगाराम जागिड़ ने कहा कि दिव्यांग हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं हमे इनको परिवार जैसा वातावरण देना चाहिए।

उन्होंने दिव्यांगों के लिए हर संभव मदद जो प्रशासनिक स्तर पर उपलव्ध करवाई जा सकती है करवाने का भरोसा दिलाया।

वहीं भामाशाह अनोप सिंह लखावत ने कहा कि दिव्यांगो में कोई शारीरिक कमी है तो भगवान ने उनमें कुछ न कुछ विशिष्ट शक्तिया भी प्रदान की है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता क्षमा शील गुप्त ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा करना ईश्वर को प्रसन्न करना है। प्रांत सचिव सुरेश मेवाड़ा ने सक्षम संस्था पर प्रकाश डालते हुए आगामी विजन के बारे में जानकारी दी ।चरैवेली प्रभारी झालाराम देवासी ने बताया कि वे स्वयं दिव्यांग है तथा कैसे उहोने पाली नमें दिव्यांगों के लिए सेवा केन्द्र खोला।

इस मौके भाजपा के उदयपुर प्रभारी जुगल किशोर निकुंम, विष्णु कुमार, मोहन लाल देवासी, हिरासिंह साँखला, जिलाध्यक्ष मनोहर जोशी, पंकज सेन, चेतन व्यास ,गायत्री मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा ,पार्षद जोगेश जोशी , अवधेश लखावत,ओम प्रकाश जोशी, देवीलाल सांखला,मदन मेवाड़ा, पुष्पत मुणोत,लालचंद मोयल, ताराचंद सैनी, तरूण सोलंकी ,राकेश पंवार जगदीश गहलोत ,सत्तुसिंह भाटी, किशोर कुमार,अब्दुल समद राही, दिनेश सोलंकी, जुगल दवे, नवीन गुप्ता , महेंद्र माथुर,ओम प्रकाश मोयल, परमिन्दर सिंह, पारस मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

किया रक्तदान हुआ सम्मान
इस मौके दिव्यांगों एवं उपस्थित जनों द्वारा रक्त दान किया गया तथा दिव्यांगों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया वहीं खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेताओं को पारितोषिक, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


मीडिया कर्मियों का किया बहुमान
इस मौके मीडिया कर्मियों में ओम नारायण पाराशर, धन्नाराम परिहार, अशोक खीची, गजेन्द्र गहलोत, चेतन व्यास, प्रकाश राठौड़, अब्दुल समद राही,संजय परिहार,अकरम खान, आमिर राजा,दिनेश सोलंकी का मोमेंटो प्रदान कर बहुमान किया गया।



