सोजत

सोजत: खीमज माता मंदिर की चतुर्थ वर्षगांठ महोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न, भामाशाह व अतिथियों का हुआ भव्य सम्मान।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। घांची सोलंकी परिवार एवं खीमज माता मंदिर समिति सोजत के तत्वावधान में नगर के सुकड़ी नदी किनारे फूलनारायण आश्रम के पीछे स्थित बेरा नियान परिसर में खीमज माता मंदिर की चतुर्थ वर्षगांठ महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

महोत्सव के तहत मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पीठ पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

समारोह में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक ज्योति शर्मा (जोधपुर), संजू राव एवं सुनील बोराणा (सोजत) एंड पार्टी ने मधुर भजन एवं लोकगीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर श्री कानदास महाराज त्यागी, संत श्री वचनाराम राठौर, गोपी जी, सुश्री कुसुम सोलंकी, सोनाणा खेतलाजी मंदिर के भोपा रमेश राठौड़, खीमज माता मंदिर के पुजारी अरुण कुमार श्रीमाली, अमित कुमार श्रीमाली एवं पूर्णेश्वर धाम के पुजारी जितेंद्र वैष्णव , जगदीश राव का सम्मान किया गया।

दोपहर में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगल किशोर निकूम, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर, सोजत घांची समाज अध्यक्ष व भाजपा पाली जिला उपाध्यक्ष नरपतराज सोलंकी,भाजपा के मानक चौहान,हिरालाल काठेड़,पूर्व पार्षद तरूण सोलंकी,राकेश पंवार,गणपत बोराणा,कांग्रेस नेता मदन पंवार,श्री पुर्णेश्वर धाम समिति के नेनाराम निकूमं,बाबुलाल पंवार,रामलाल निकूमं सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।

इस अवसर पर घांची समाज के चौधरी राजूराम देवड़ा(बड़ी हथाई),राजूराम सोलंकी(चौधरियों का बास),नैना राम सोलंकी(भाटीयो कि हथाई),मुन्नालाल निकुम(निकूमो कि हथाई),चैनाराम भाटी(पावटी का बास.सोजत) का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सहयोग देने वाले धनाराम सोलंकी, विनोद सोलंकी, शारदा सोलंकी, पुखराज सोलंकी, भूराराम सोलंकी, हरीश सोलंकी, डूंगाराम निकूमं, कन्हैयालाल सोलंकी, प्रकाशचंद सोलंकी, जयंतीलाल सोलंकी, मदनलाल सोलंकी सहित अन्य भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।

महोत्सव के दौरान गैर दलों द्वारा चंग की थाप पर पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

अंत में मंदिर समिति के अध्यक्ष घीसालाल सोलंकी, उपाध्यक्ष सोहनलाल सोलंकी, कोषाध्यक्ष मांगीलाल सोलंकी, व्यवस्थापक घीसा राम सोलंकी, सचिव मनोहरलाल सोलंकी एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भावभीना स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏