सोजत तहसील फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, राकेश कुमावत निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

राकेश भटनागर


सोजत। सोजत तहसील फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनाव गुरुवार को नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से राकेश कुमावत को एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमावत का संगठन के पूर्व संरक्षक विनोद राय, मनोहर जी सैन एवं राकेश भटनागर ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने राकेश कुमावत को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का विश्वास व्यक्त किया।
चुनाव कार्यक्रम में तहसील के अनेक फोटोग्राफर उपस्थित रहे। इनमें राजेंद्र मकवाना, गौरी शंकर, सूरज, नरपत बोराणा, धनराज, राजेंद्र पवार, दिनेश माली, हसमुख सेन, शेरू शाह, ताराचंद, गजेंद्र पवार, सोनू, सुनील, जीतू मकवाना, मनीष माली, मनीष, हाजी मोहम्मद, ओम प्रकाश, दिनेश एवं जितेंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत नगरपालिका में भाजपा का परचम: कीर्ति तंवर बनीं चेयरमैन,
भाजपा की कीर्ति तंवर ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस के बालमुकुंद को 9 और निर्दलीय ऐश्वर्या सांखला को मिले 6 वोट


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!