सोजत: तालाब-नयापुरा मुख्य गेट बना खतरे का अड्डा: कचरे के ढेर से आए दिन होते हादसे, स्कूटी सवार महिला बच्चे सहित गिरी।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। तालाब से नयापुरा की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर, नयापुरा की तरफ लगे गेट के बाहर और बीचोंबीच कचरे का ढेर लगा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास रहने वाली महिलाओं ने बताया कि 3–4 दिन तक कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती, जिससे वहां तेज बदबू फैल रही है। साथ ही मच्छरों की भरमार और कचरे के पास मंडराते आवारा कुत्तों से भी लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।वही पास मे लगी पानी कि टंकी के कारण लगातार पानी बहने के कारण जबरदस्त फिसलन भी हो गयी है वह पानी कचरे मे जाता है और अंजाने मे उस कचरे के उपर से गुजरने वाले दो पहिया वाहन स्लिप हो रहे है।

इसी गिले कचरे का गुच्छा जो गेट के बिलकुल बीचोबीच पड़ा था,इसी मे स्कूटी सवार महिला का टायर उलझा और वो स्लिप हो कर गीरी। यह रास्ता आम आवागमन का मुख्य मार्ग है, जहां से लगातार मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार गुजरते हैं। कचरे से बचने की कोशिश और कुत्तों के भौंकने के कारण वाहन चालक तेज गति से निकलते हैं, जिससे फिसलकर हादसे होने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

मौके पर सोजत न्यूज कवरेज के दौरान एक महिला स्कूटी से गुजर रही थी, तभी वह कचरे के ढेर में उलझकर गिर गई। स्कूटी पर साथ बैठे बच्चे को चोट लगी और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने तुरंत उन्हें संभाला और बच्चे को प्राथमिक सहायता देते हुए महिला को अस्पताल जाने की सलाह दी। अचानक हुए इस हादसे से महिला घबरा गई और गेट के बीच पड़े कचरे को लेकर नाराजगी जताई।

मोहल्लेवासियों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि गेट के बीचोंबीच और आसपास जमा कचरे को तुरंत हटाया जाए तथा रोजाना कचरा गाड़ी भेजकर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मुख्य द्वार के पास कचरा डालने पर स्थायी रोक लगाने और वैकल्पिक स्थान निर्धारित करने की मांग भी उठाई गई है। लोगों का कहना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।




