सोजत

सोजत: दाती महाराज ने आज धूमधाम से निभाई बेटियों की हल्दी-मेहंदी की रस्म, गुरूवार को 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत/आलावास। राष्ट्रीय संत सेवा एवं गौ रक्षा कल्याण परिषद एवं दाती सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन के तहत बुधवार को आलावास ग्राम स्थित गुरूकुल आश्वासन बाल ग्राम में 11 बेटियों की हल्दी एवं मेहंदी की रस्म धूमधाम के साथ सम्पन्न हुई। महामंडलेश्वर दाती महाराज ने स्वयं बेटियों को आशीर्वाद देते हुए पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह रस्म निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे और बेटियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

गुरुवार को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस अवसर पर दाती महाराज एक पिता की भूमिका निभाते हुए सभी 11 कन्याओं का कन्यादान करेंगे।

आयोजन स्थल गुरूकुल आश्वासन बाल ग्राम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हल्दी-मेहंदी की रस्म के बाद शाम को दुल्हनों की बिंदौली भी पूरे उत्साह और पारंपरिक ढंग से निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं द्वारा गाए गए मंगल गीतों की स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।

गुरुवार को होने वाले इस विवाह सम्मेलन में कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी। इनमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सोजत विधायक शोभा चौहान तथा मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य नरोतम मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे समाजबंधु शामिल होगे,आज महिलाओं ने विवाह के मंगलगीतो से विवाह सम्मेलन कि रौनक को और बढाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏