सोजत

सोजत: धुमधाम से मनाया राजस्थान दिवस: कार्यक्रम “सुरीलो राजस्थान” में संस्कृति की रंगारंग छटा के साथ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। राजस्थान दिवस के अवसर पर स्थानीय विजय आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में भव्य “सुरीलो राजस्थान” सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनोप सिंह लखावत (चेयरमैन, चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन) ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान एक सशक्त और गौरवशाली राज्य है, जिसने विभिन्न चरणों से गुजरते हुए वर्ष 1956 में पूर्ण एकीकरण प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में प्रत्येक नागरिक का योगदान आवश्यक है तथा विशेष रूप से बालिका शिक्षा और उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि राजस्थान प्रतिभाओं की खान है और यह भूमि त्याग, शौर्य और भक्ति की त्रिवेणी के रूप में जानी जाती है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में देवीलाल सांखला, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत, शिक्षा क्षेत्र के संरक्षक सत्तुसिंह भाटी एवं भामाशाह पुरुषोत्तम पारीक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सोलंकी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।

राजस्थानी गीत-नृत्यों ने बांधा समां..

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। “खम्मा घणी…”, “म्हारो प्यारो राजस्थान…”, “केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश…”, “वेलकम टू राजस्थान…” जैसे गीतों पर प्रस्तुत नृत्यों ने वातावरण को रंगीन बना दिया।

इसके साथ ही शिक्षा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति “कंधों पर लेकर चले जिम्मेदारी” तथा “बम-बम भोले” जैसे गीतों ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के निर्देशक चेतन व्यास ने चॉकलेट राउंड के माध्यम से राजस्थान से जुड़ी रोचक प्रश्नोत्तरी का संचालन कर कार्यक्रम में सहभागिता और उत्साह बढ़ाया।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान..

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं, विशेष रूप से कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों सहित अन्य कक्षाओं में स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं एवं विद्यालय स्टाफ को सम्मानित किया गया। सोजत महोत्सव समिति, भारत विकास परिषद एवं भामाशाह पुरुषोत्तम पारीक के सहयोग से प्रतिभाओं को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक चेतन व्यास द्वारा किया गया। इस अवसर पर धनाराम सोलंकी, रामस्वरूप भटनागर, रवीन्द्र भटनागर, डॉ. रशीद गौरी, अशोक सैन, जवरीलाल बौराणा, करण सिंह मोयल, कानाराम चौधरी, दुर्गेश व्यास, पूनम भटनागर, आशा माली, गजेन्द्र सिंह, मंजुला देवी,जयश्री पारीक,अभीलाषा, देवांग(सांभर), पारीक डिग्गीश सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अंत में विद्यालय परिवार प्रधानाचार्य दिनेश सोलंकी, संरक्षक सत्तुसिह भाटी, दुर्गेश व्यास, गजेन्द्रसिंह मफावत, शाहबाज खान,श्रीमती पुनम भटनागर, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्रीमती पारस जांगिड़, श्रीमती आशा माली, श्रीमती विद्या भार्गव, श्रीमती किरण त्रिवेदी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏