सोजत

सोजत नगरपालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर चलाया जागरूकता अभियान, दी प्लास्टिक के दुष्प्रभावो की जानकारी।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सोजत नगरपालिका द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी निकालकर आमजन को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

प्रभात फेरी के दौरान नगरपालिका कार्मिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों को बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन रही है।

अभियान के तहत नागरिकों से प्लास्टिक का उपयोग न करने और उसके स्थान पर कपड़े व जूट के थैलों को अपनाने की अपील की गई।

नगरपालिका की ओर से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आमजन को कपड़े के थैले भी वितरित किए गए।

अभियान के दौरान “प्लास्टिक मुक्त सोजत” का संदेश देते हुए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित शहर बनाने का संकल्प दिलाया गया।

नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि सोजत को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में सभी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏