सोजत

सोजत: पावटी का बास मे फाग महोत्सव में बही भक्ति की बयार, फाल्गुनी भजनों पर झूमे श्रद्धालु ।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। माली समाज पावटी का बास की हताई में विराजमान श्री ठाकुर जी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले दंपत्ति तथा माली समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री लिखमीदासजी महाराज के सान्निध्य में रविवार को हर्षोल्लास के साथ फाग महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, पूजा-अर्चना और फूलों से होली खेलकर की गई।

मौहल्ले के चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) ने बताया कि मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य सजावट की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में श्री चारभुजा नाथ भजन मंडली के भजन गायक हरिनारायण पाराशर, श्याम सुंदर शर्मा, सुधीर दवे, दिनेश टांक (श्री राम सुंदर कांड मंडली), पुष्पतराज मुणोत, हितेश व्यास, दलपतराज मुणोत, नत्थमल सोलंकी, कमलसिंह चौहान, गजेन्द्र जोशी और प्रशांत सांखला ने फाग और होली से जुड़े मनमोहक भजनों— “हां रे गणपत मोटो रे”, “मीठे रस सू भरियोड़ी राधा रानी लागे”, “आज बिरज में होली रे रसिया”, “होली खेल रहे बांके बिहारी” सहित कई प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर भक्त झूम उठे और पूरा परिसर भक्ति रस में डूब गया।

फाग महोत्सव में पंचगण कालूराम सोलंकी, मोहनलाल गहलोत, गिरधारी गहलोत, सोहनलाल सांखला, धनराज गहलोत, हरीराम पालरिया, पेमाराम गहलोत, रामचन्द्र सोलंकी, देवाराम गहलोत सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी और सत्संग प्रेमी उपस्थित रहे। मातृशक्ति ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान मौहल्ले के चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) एवं स्थानीय नागरिकों ने नयापुरा मौहल्ले के नव नियुक्त चौधरी देवीलाल सांखला, माली समाज के सभापति किशन लाल कच्छवाह, कार्यकारिणी सदस्य हेमाराम भाटी तथा फाग महोत्सव समिति के पदाधिकारियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के समापन पर चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) ने सभी अतिथियों, भामाशाहों एवं मोहल्लेवासियों का आभार व्यक्त किया।

फाग महोत्सव में मौहल्ले के पंचगण कालुराम सोलंकी, मोहनलाल गहलोत,गिरधारी गहलोत, सोहनलाल सांखला, धनराज गहलोत,हरीराम पालरिया, पेमाराम गहलोत, रामचन्द्र सोलंकी, देवाराम गहलोत एवं मौहल्ले वासी प्रेमचंद सोलंकी, धर्मीचंद गहलोत,चम्पालाल सोलंकी, जवरीलाल गहलोत, कालुराम पालरिया, गणपतलाल गहलोत, सुजाराम पालरिया, रामलाल गहलोत,राकेश देवड़ा, शिवलाल गहलोत,प्रताप पालरिया, अर्जुन सोलंकी,सुमेर देवड़ा,जगदीश गहलोत, दिनेश पालरिया, किशोर देवड़ा, दिनेश गहलोत, लक्ष्मणराम सांखला,किशोर देवड़ा, माणक गहलोत,बबलू पालरिया, बाबुलाल गहलोत, मुकेश पालरिया

प्रकाश गहलोत,मिसरीलाल पालरिया, जितेन्द्र गहलोत, सोहनलाल सोलंकी,गोपाल सांखला गणमान्य सत्संग प्रेमी मदन मोदी, जवरीलाल बोराणा, नारायणलाल मालक, केवल चंद परिहार, दिनेश सिंह चौहान, भरत पालरिया,कुंदनमल राठौड़,भगाराम पालरिया, रामलाल सुथार, प्रवीण मारसा, नेमीचंद कारीगर, हिमांशु सैन, पर्वत सिंह सहित सभी ने भक्ति रंग मे जम कर आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏