सोजत मेहंदी–बीकानेर अनाज मंडी
सोजत व नोखा मंडी में तेजी–मंदी का मिला-जुला रुख, मेहंदी पत्ता, जीरा व ईसबगोल मजबूत, दलहनों में सीमित उतार-चढ़ाव

बड़ी मंडी खबर |

दिनांक: 22 दिसंबर 2025

सोजत। सोजत एवं बीकानेर संभाग की अनाज मंडियों में सोमवार को आवक सामान्य रही, वहीं भावों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सोजत मंडी में जहां मेहंदी पत्ते, जीरा और ईसबगोल के भाव मजबूत बने रहे, वहीं दलहन व तिलहन में सीमित उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। व्यापारियों के अनुसार मांग के अनुसार माल की आवक होने से भाव स्थिरता के साथ कारोबार करता नजर आया।


सोजत मंडी भाव (22/12/2025)

मेहंदी पत्ता (प्रति मन):

₹3000 से ₹5400 तक

औसत कारोबार ₹4400 के आसपास रहा


तिलहन एवं दलहन भाव:

मुंगफली खळा: ₹5800 से ₹6600

मुंगफली चुगा: ₹5600 से ₹6201

मुंगफली सिकाई: ₹5500 से ₹6801

चना: ₹5100 से ₹5300

रूसी चना: ₹5000 से ₹5200

मोठ: ₹4000 से ₹5051

मुंग: ₹5700 से ₹7350


अन्य प्रमुख जिंस:

गेहूं: ₹2400 से ₹2750

ग्वार: ₹5400 से ₹5800

मेथी: ₹4600 से ₹5100

ईसबगोल: ₹10500 से ₹12525

जीरा: ₹18500 से ₹20500


👉 मंडी सूत्रों के अनुसार ईसबगोल व जीरा में निर्यात मांग तथा सीमित आवक के चलते भाव ऊंचे स्तर पर टिके हुए हैं।


नोखा मंडी (बीकानेर) भाव – 22/12/2025

(उच्चतम / न्यूनतम)

जीरा: ₹19700 / ₹17000

ईसबगोल: ₹12500 / ₹9000

मूंग: ₹7300 / ₹5000

ग्वार: ₹5650 / ₹5000

चना: ₹5350 / ₹5000

मोंठ: ₹5200 / ₹4200

मूंगफली सिकाई: ₹6600 / ₹5700

मूंगफली खळा: ₹6400 / ₹5500


मंडी विश्लेषण

व्यापारियों का कहना है कि सर्दी के मौसम में मसाला व औषधीय फसलों की मांग बढ़ने से जीरा व ईसबगोल में मजबूती बनी हुई है। वहीं दालों में घरेलू मांग सामान्य रहने से सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में आवक बढ़ने पर कुछ जिंसों में हल्की नरमी संभव बताई जा रही है।

✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा

Leave a Comment

error: Content is protected !!