सोजत: मक्का-मदीना के मुक़द्दस सफर उमराह के लिए हाजी युसूफ खां व इम्तियाज बानो आज होंगे रवाना।

अकरम खान की रिपोर्ट।
सोजत। मक्का-मदीना के मुक़द्दस सफर उमराह के लिए सोजत शहर के जैतारणिया बास (सिपाहियों का बास) से आज एक दंपती रवाना होंगे।
हाजी युसूफ खां तथा उनकी अहलिया(पत्नी) इम्तियाज़ बानो (गुड़िया आपा) 12 मार्च को बाद नमाज़-ए-ज़ोहर अपने निवास स्थान इमामबाड़ा चौक, जैतारणिया बास सोजत सिटी से मक्का-मदीना के मुबारक सफर उमराह के लिए रवाना होंगे।

इस पवित्र अवसर पर परिजनों ने समाज के सभी लोगों से गुज़ारिश की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जुलूस में शिरकत करें और दुआओं के साथ उन्हें रुख़्सत कर सवाब-ए-दारैन हासिल करें।
रवाना होने से पहले क्षेत्र के लोग दंपती को मुकद्दस सफर उमरा के लिए रवाना हो रहे हाजी युसूफ खान एवं उनकी अहलिया इम्तियाज़ बानो (गुड़िया आपा) को मुबारकबाद देने के लिए बड़ी संख्या में समाजबंधु उनके निवास पर पहुँचे।
इस दौरान जहूर खान, उल्फत बानो, अकरम खान, कय्यूम खान, रहुफ खान, इनायत खान, हारून खान, इकबाल खान, हाजी मो. बशीर खान, सुल्तान खान, फिरोज खान, रुस्तम खान, साबिर खान, आरिफ खान, आसिफ खान, वसीम खान, आलिम खान, तौसिफ खान, मोहसिन खान तथा जोंटी खान सहित कई लोगों ने उन्हें उमरा के मुबारक सफर की दिल से बधाई दी और उनके लिए उमरा कबुलियत व सलामती की दुआ की।




