सोजत

सोजत: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। 18 मार्च 2026 क़ो बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में बुधवार को सोजत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से उपखंड कार्यालय तक निकाले गए पैदल मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण टांक, ब्लॉक संगठन महामंत्री गोविंद दवे, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष असलम मेहर, पूर्व नगर अध्यक्ष महेंद्र पालरिया, पार्षद बालमुकुंद गहलोत, यूथ विधानसभा अध्यक्ष पुनीत दवे, एनएसयूआई युवा नेता राहुल राठौर व साहिल घोसी सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

साथ ही अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष कालू घोसी, अल्पसंख्यक प्रदेश सदस्य इरशाद सिलावट, जिला महासचिव आसिफ भाई, आरिफ भाई, महिला कांग्रेस नेता इंदिरा पंवार, नगर उपाध्यक्ष रंजीता जोशी, पार्षद सुनीता सोनी, नगर महासचिव कोकिला मारू, पहलाद सिंह भाभा, राजेंद्र सिंह कुम्पावत, दिवेश सांमरिया, गोपाल पालरिया, छात्रसंघ अध्यक्ष हितेश चौहान, प्रवीण पवार, योगेश कच्छवाह, भेराराम डागी, गोविंद सिंह चारण, पार्षद बबलू, इमरान  एवं जावेद सिलावट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण टांक ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं दी गई तो आंदोलन को और आगे बढाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏