सोजत शिवपुरा,संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

सोजत न्यूज़ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश

सोजत (पाली)। शिवपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुरायता गांव में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरायता गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर शिवपुरा थानाधिकारी भंवरलाल विश्नोई पुलिस जाब्ते के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

मौके पर पुलिस को शव के पास से छर्रा  और माचिस भी बरामद हुई है, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच करते हुए साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।

मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय भैराराम के रूप में हुई है, जो चौकीदारों की ढाणी का निवासी बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, भैराराम पिछले करीब 6 दिनों से घर से लापता था, जिसकी तलाश भी की जा रही थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोजत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह आत्महत्या है या हत्या, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं।

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

107 वर्षीय खुमाराम चौधरी ने चार पीढ़ियों के साथ किया मतदान, धाकड़ी में दिखा लोकतंत्र के प्रति अनूठा उत्साह

80 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक से लेकर 30 वर्षीय चिकित्सक तक एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने निभाया मतदान का फर्ज, कुनबे के 33 मतदाताओं ने भी किया मताधिकार का प्रयोग

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

सोजत मेहंदी मंडी में 7,400 रुपये प्रति मन तक पहुंचे भाव, बीकानेर मंडी में ईसबगोल 17,300 और जीरा 25,100 रुपये तक बिका

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भाव में उतार-चढ़ाव, बीकानेर अनाज मंडी में मूंगफली, ग्वार, मोठ, मूंग, सरसों और अन्य कृषि जिंसों के ताजा भाव

बड़ी खबर
ओमप्रकाश बोराना

असत्य पर सत्य की ऐतिहासिक विजय! सोजत सिटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा मेला चौक

भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन, वानर सेना की अशोक वाटिका में उछल-कूद बनी आकर्षण का केंद्र; जलते तीर से 50 सेकंड में खाक हुआ दशानन, एक घंटे तक आसमान में छाई रही आतिशबाजी की चमक

error: Content is protected !!