सोजत में आज पहली बार पधारें भगवान झूलेलाल जी के 26वें वंशज संत साई मनीषलाल जी साहेब,निकली भव्य शोभायात्रा।

अकरम खान कि रिपोर्ट।

सोजत सिटी। सिंधी समाज के प्राचीन तीर्थ श्री झूलेलाल वरुण देव मंदिर, भरूच (गुजरात) के गादीपति एवं भगवान झूलेलाल के 26वें वंशज ठकुर साई मनीषलाल जी साहिब के सोजत में प्रथम आगमन को लेकर सिन्धी उत्साह का माहौल रहा। पुज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति सोजत के तत्वावधान में उनका भव्य स्वागत किया गया।

सोमवार को दोपहर दादावाड़ी से संत मनीषलाल जी साहिब के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई सिंधियों का बास स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पहुंची, जहां संत के प्रवचन के पश्चात महाआरती का आयोजन किया गया और फिर महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया जिसमे समाजबंधुओं एंव गणमान्यजनो शिरकत की।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर सिंधी समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन के तहत सिन्धी समाज के मुखी दयालदास पुरुषवाणी, बाबा साहेब सुंदरदास आड़वाणी,दिपू पुरुषवाणी,जितेन्द्र पुरुषवाणी,साजन हिरानी,सच्चानन्द हिरानी,मुकेश हिरानी,सुन्दर मुलचंदानी,राजेश लखानी,आसनदास लखानी,मुकेश पुरुषवाणी,रामलाल पुरुषवाणी,श्यामलाल पुरुषवाणी,दिलीप पुरुषवाणी,करण पुरुषवाणी,नारूभाई मुलानी, सहित पुज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति के पदाधिकारी एवं समाजजनो ने शोभा यात्रा मे भाग लेकर शोभा बढाई । समाज द्वारा संत के स्वागत को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष पुष्पो से सजावट की गई हैं।


नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकूमं,नगरपालिका उपाध्यक्ष रामलाल सांखला,नरपतराज सोलंकी,श्यामलाल गेहलोत,पार्षद राकेश पंवार,पार्षद तरुण सोलंकी सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने राजपोल गेट पर शोभायात्रा व पुज्य संत का माल्यार्पण एंव पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

सिंधी समाज के लिए यह अवसर ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण रहा, क्योंकि पहली बार भगवान झूलेलाल जी के वंशज का सोजत आगमन हुआ।

राजनीतिक
ओमप्रकाश बोराना

वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस पार्षद राकेश पंवार का विजय जुलूस, आतिशबाजी और डीजे की धुन पर झूमे समर्थक,
वार्डवासियों का आशीर्वाद लेकर निकले नवनिर्वाचित पार्षद, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया भव्य स्वागत

ब्रेकिंग न्यूज़
ओमप्रकाश बोराना

सोजत रोड में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी: युवक के पेट में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
सुभाष मार्ग पर हुई वारदात से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस पार्षद राकेश पंवार का विजय जुलूस, आतिशबाजी और डीजे की धुन पर झूमे समर्थक,
वार्डवासियों का आशीर्वाद लेकर निकले नवनिर्वाचित पार्षद, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया भव्य स्वागत


राजस्थान के 41 जिलों में निकाय अध्यक्षों की पूरी सूची,
राज्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामने आए परिणामों में कई नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस, निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।

error: Content is protected !!