सोजत

सोजत में पहली बार पधारेंगे सिंधी समाज के गादीपति संत साईं मनीष लाल जी, 2 फरवरी को निकलेगी भव्य शोभायात्रा।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। सिंधी समाज के प्राचीन तीर्थ श्री झूलेलाल वरुण देव मंदिर, भरूच (गुजरात) के वर्तमान गादीपति एवं भगवान झूलेलाल जी के 26वें वंशज परम पूज्य ठाकुर साईं मनीष लाल साहिब जी का प्रथम बार सोजत नगर में आगमन 2 फरवरी 2026, सोमवार को होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक आगमन को लेकर सिंधी समाज सहित पूरे शहर में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है।

पूज्य साईं मनीष लाल जी अपने पूर्वजों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बहिराणा साहिब, चालीहा साहिब एवं श्री अमर कथा के माध्यम से समाज को सिंधी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से अवगत करा रहे हैं। साथ ही जय झूलेलाल हॉस्पिटल के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में भी निरंतर योगदान दे रहे हैं।

संत साईं मनीष लाल जी का सोजत आगमन दोपहर 12:00 बजे स्वर्गीय बाबा साहेब श्री तुलसीराम आडवाणी के निवास स्थान पर होगा, जहां समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

इसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे दादा वाड़ी से संत साईं मनीष लाल जी के सानिध्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्य बाजार से होते हुए जुम्मा मस्जिद तक जाएगी तथा वहां से पैदल यात्रा के रूप में झूलेलाल मंदिर पहुंचेगी। आयोजकों ने समाज की सभी माताओं, बहनों और भाइयों से 2:45 बजे तक दादा वाड़ी बस स्टैंड पहुंचकर शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।

शाम 5:30 बजे झूलेलाल मंदिर में संत साईं मनीष लाल जी के सानिध्य में बहिराणा साहिब का आयोजन होगा, इसके बाद पल्लव आरती संपन्न होगी। शाम 7:30 बजे से भोजन प्रसादी (भंडारा) का आयोजन रहेगा, जबकि रात्रि 9:00 बजे श्रद्धालु ज्योत विसर्जन हेतु तालाब के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियों में सिंधी समाज सोजत के बाबा साहेब सुन्दर जी आडवाणी, मुखी साहब दयालदास जी पुरुषवाणी सहित पुज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति जुटी हुई है। आयोजन को लेकर पूरे शहर में उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है तथा श्रद्धालु बड़ी संख्या में संत साईं मनीष लाल जी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

AdBlock निष्क्रिय करें

प्रिय उपयोगकर्ता,

कृपया बेहतर अनुभव के लिए अपना AdBlock बंद (Deactivate) करें।

हमारी वेबसाइट को चलाने और आपको मुफ़्त सामग्री प्रदान करने में विज्ञापनों की सहायता होती है।

कृपया AdBlock को बंद करके पेज को रिफ्रेश करें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।

धन्यवाद! 🙏